एशियाई खेलों के शुरू होने से 10 दिन पहले ही मेजबान शहर नागोया में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कुछ एथलीट इन खेलों के लिए नागोया पहुंच भी चुके हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि बारिश से एशियाड के वेन्यू को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।