विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन की सड़कों पर एकसाथ घूमते नजर आए. उनका भारत आना-जाना लगा रहता है, इस बार उन्हें स्ट्रॉलर के साथ घूमते देखा गया. बताया जा रहा है विराट और अनुष्का अपने बेटे अकाय को स्कूल (डे नर्सरी) तक छोड़ने गए थे. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि तस्वीरों में दूर-दूर तक अकाय कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. विराट ने हरे रंग का स्वेटशर्ट पहना है, जबकि अनुष्का जैकेट, लेगिंग्स और सिर पर टोपी पहने नजर आईं. विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में विराट किसी महिला से बात करते दिखे और उनके साथ स्ट्रॉलर भी रखा था, लेकिन तस्वीरों में दूर-दूर तक अकाय कहीं नजर नहीं आए. इन्हीं में से एक तस्वीर में अनुष्का थोड़ी असहज नजर आ रही हैं और कैमरे की तरफ देख रही हैं.अकाय और वामिका की इंटरनेट पर ज्यादा तस्वीरें उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि विराट और अनुष्का बेहद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं. दोनों भारत में बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन वे चाहते थे कि उनके बच्चे मीडिया की चकाचौंध से दूर रहें. यह एक मुख्य कारण था कि वे लंदन शिफ्ट हुए हैं. हालांकि फिर भी कैमरा उनका पीछा नहीं छोड़ता है.दोनों अक्सर वृंदावन जाते रहते हैं, जहां वे प्रेमानन्द महाराज के दर्शन कैट हैं. हाल ही में उन्हें कैंची धाम में देखा गया, जहां नीम करौली बाबा का आश्रम स्थित है.Virat Kohli And Anushka Sharma Spotted Outside A Cafe In London.💚🤍....(1/2)....#Virushka #UK pic.twitter.com/kQimWKyyNn— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) September 8, 2026विराट कोहली की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते देखा गया था, जहां उन्होंने आखिरी दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया. वो अगली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी.यह भी पढ़ें: BCCI ने कब-कब अफगानिस्तान की मदद की? कितनी बार भारत में दिया होमग्राउंडदूसरी ओर रिपोर्ट्स अनुसार अनुष्का शर्मा काफी समय के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. उनकी अगली फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है, जो भारतीय दिग्गज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.Virat Kohli and Anushka Sharma spotted together outside Akaay Kohli’s day nursery in London, waiting for him to return home. ❤️King Kohli enjoying his off time with his family. pic.twitter.com/bQMxPRR9m7— Sonu (@Cricket_live247) September 8, 2026यह भी पढ़ें:टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, एशियन गेम्स से आया अपडेट