कुणाल खेमू की 'वाइब' में क्यों लिया गया 'पठान' और 'टाइगर' का नाम? एक्टर ने किया खुलासा

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू जल्द ही फिल्म 'वाइब' में नजर आएंगे. इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव भी लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, ट्रेलर में कुणाल के किरदार को 'पठान' और 'टाइगर' का नाम लेते हुए देखा गया. इसके बाद लोगों को लगा कि ये फिल्म बॉलीवुड की पॉपुलर स्पाई फिल्मों का स्पूफ या पैरोडी हो सकती है. अब कुणाल ने खुद इस बात पर सफाई दी है.'वाइब' किसी फिल्म का स्पूफ नहीं हैPTI से बातचीत में कुणाल खेमू ने बताया कि 'वाइब' किसी बॉलीवुड फिल्म का स्पूफ या पैरोडी नहीं है. उन्होंने साफ किया कि फिल्म में 'पठान' और 'टाइगर' का जिक्र इसलिए किया गया है, क्योंकि स्पाई जॉनर में ये दोनों सबसे पॉपुलर पॉप-कल्चर रेफरेंस हैं. उन्होंने कहा, 'ये कहानी मेरे पास तब से थी, जब मैं डायरेक्टर भी नहीं बना था. मैंने ये कहानी अपने दोस्तों को सुनाई थी. उस वक्त मैंने इसे लिखा नहीं था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि ये फिल्म बन भी पाएगी या नहीं. उस समय तक 'पठान' आई भी नहीं थी. ये बस इस बारे में था कि ये किरदार क्या महसूस करेगा. मेरा मकसद किसी पर निशाना साधना नहीं था.'     View this post on Instagram           A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)'पठान' और 'टाइगर' का क्यों लिया नाम?'वाइब' में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव दो दोस्तों के किरदार में हैं, जो बिना किसी ट्रेनिंग या स्पाई एक्सपीरियंस के एक बड़े मिशन में फंस जाते हैं. फिल्म के ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें कुणाल का किरदार इंडियन स्पाई एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहता है कि जब उनके पास 'पठान' और 'टाइगर' जैसे लोग हैं, तो उन्हें क्यों चुना गया?ये भी पढ़ें:- 80s Retro AI Trend: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर परिणीति-राघव तक, स्टार्स पर चढ़ा विंटेज खुमार     View this post on Instagram           A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)इस डायलॉग के बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा, 'स्पाई वर्ल्ड में जाने का आइडिया जब आप फिल्म देखेंगे, तब आपको समझ आएगा कि जो कुछ हो रहा है, वो पूरी तरह लॉजिकल है. हां, उनके साथ जो हो रहा है वो थोड़ा ओवर-द-टॉप है, लेकिन ये फरसिकल नहीं है. ये किसी फिल्म का स्पूफ नहीं है और न ही किसी फिल्म की पैरोडी है.'क्या है स्पूक और पैरोडी?बता दें कि स्पूफ और पैरोडी का मतलब किसी फिल्म, किरदार या कहानी की नकल करके उसे मजाकिया या अलग अंदाज में पेश करना होता है. इसमें ओरिजिनल फिल्म या उसके किरदारों के सीन, डायलॉग या स्टाइल को जानबूझकर मजाक के लिए बदला जाता है. 'पठान' और 'टाइगर' का कनेक्शनबता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' साल 2023 में रिलीज हुई थी और ये YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. फिल्म में शाहरुख ने एक स्पाई का किरदार निभाया था. वहीं, 'टाइगर' सलमान खान के पॉपुलर जासूस किरदार का नाम है, जो YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में नजर आ चुका है. सलमान खान 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' में टाइगर का किरदार निभा चुके हैं. ऐसे में 'वाइब' के टीजर में इन दोनों नामों का जिक्र होने के बाद फैंस ने फिल्म को लेकर कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. 'वाइब' के बारे में जानिए'वाइब' की बात करें तो ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' से होगा. फिल्म का निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है. इसमें वंशिका धीर भी अहम किरदार में नजर आएंगी. वहीं, दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई देंगी.ये भी पढ़ें:- कम बजट, बंपर कमाई! 'हनुमान अंश' से पहले इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका