देवास में धारदार हथियार से मां-बेटी पर हमला, महिला की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Wait 5 sec.

अंचल के सतवास थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांव पुनर्वास में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में घुसकर 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी और उसकी बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। धारदार हथियारों से वार किये गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बेटी को इंदौर रेफर किया गया है। जो महिला रेफर की गई है उसकी 4 साल की बेटी घटनाक्रम में पूरी तरह सुरक्षित है।