खंडवा में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, फिसला पैर तो ट्रेन-ट्रैक के बीच फंसा यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Wait 5 sec.

खंडवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर चलती एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश एक यात्री की जान पर भारी पड़ गई। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच जा फंसा। आरपीएफ के एसआई कोमल सिंह ने खतरे को भांपते हुए तत्काल गार्ड से संपर्क किया और ट्रेन में आपातकालीन ब्रेक लगवाया।