विशेषज्ञों की टीम तय करेगी उज्जैन में खड़े हनुमान विस्थापित होंगे या नहीं, प्रशासन ने कहा- अभी तक मूर्ति हटाने के कोई प्रयास नहीं किए

Wait 5 sec.

धर्मनगरी उज्जैन के छत्रीचौक के समीप स्थित खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति विस्थापन का मामला जटिल होता जा रहा है। मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर को तोड़े जाने के बाद हनुमानजी की मूर्ति नए तय स्थल पर स्थानांतरित नहीं की जा सकी है। इस बीच जन आस्था विराट होती जा रही है और भक्तों का कहना है कि यह हनुमानजी की मर्जी है कि वे यहीं रहें।