छत्तीसगढ़ के निजी कालेजों के पेंशनरों को बड़ा झटका लगा है। उच्च शिक्षा विभाग ने 2010 के उस पुराने आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है, जिसके तहत प्राध्यापकों को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ मिल रहा था। इस अचानक लिए गए फैसले से सेवानिवृत्त शिक्षकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिसका प्राध्यापक संघ ने कड़ा विरोध किया है।