Siri की आवाज से हो गए हैं बोर? सेकेंडों में ऐसे बदलें Voice! ये है तरीका

Wait 5 sec.

अगर आप लंबे समय से iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं और Siri की एक ही आवाज सुन-सुनकर बोर हो चुके हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. Apple iPhone में Siri की आवाज बदलने का ऑप्शन देता है. इतना ही नहीं, आप उपलब्ध ऑप्शनों के अनुसार Siri की Voice और Language भी बदल सकते हैं. इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती है. आइए जानते हैं क्या है तरीका.Siri की आवाज बदलना है बेहद आसानSiri की आवाज बदलने का प्रोसेस काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने iPhone में Settings ऐप खोलें. इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Siri या Apple Intelligence & Siri वाले ऑप्शन पर जाएं. iOS के वर्जन के हिसाब से इस सेटिंग का नाम थोड़ा अलग हो सकता है. अब यहां आपको Siri से जुड़ी कई सेटिंग्स दिखाई देंगी. इनमें Voice या Siri Voice का ऑप्शन सर्च करें और उस पर टैप करें.कुछ सेकेंड में चुनें नई Voiceआपको बता दें कि Siri Voice के अंदर जाने के बाद आपको उपलब्ध अलग-अलग Voice ऑप्शन दिखाई दे सकते हैं. यहां किसी Voice पर टैप करके उसे चुना जा सकता है. कुछ ऑप्शनों में अलग-अलग Variety/Accent भी उपलब्ध होते हैं.किसी Voice को चुनने के बाद iPhone उसे डाउनलोड कर सकता है. इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है. डाउनलोड पूरा होने के बाद Siri आपकी चुनी हुई आवाज में जवाब देने लगेगी.Language भी बदल सकते हैंअगर आप Siri को किसी दूसरी लैंग्वेज में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये ऑप्शन भी इसी सेटिंग सेक्शन में मिल जाएगा. Settings > Siri/Apple Intelligence & Siri > Language पर जाकर उपलब्ध भाषा में से अपनी पसंद की लैंग्वेज चुन सकते हैं.यह भी पढ़ें: Foldable iPhone में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स! Face ID भी हो सकता है गायबSiri की आवाज बदलने से क्या बदलेगा?आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Voice बदलने से आपके iPhone की बाकी आवाजों पर कोई असर नहीं पड़ता है. बदलाव मुख्य रूप से Siri के बोलने के तरीके और आवाज तक सीमित रहता है. यानी म्यूजिक, रिंगटोन, नोटिफिकेशन या दूसरे ऑडियो की आवाज पहले जैसी ही रहती है.ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना Siri का इस्तेमाल करते हैं और अपने iPhone के एक्सपीरिएंस में थोड़ा बदलाव चाहते हैं.अगर Voice का ऑप्शन दिखाई न दे तो?अगर आपके iPhone में Siri Voice का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो सबसे पहले iOS अपडेट चेक करें. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि Siri की कुछ Voice और Language सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होतीं हैं.यह भी पढ़ें: RAM और ROM में क्या अंतर, कौन-सी Memory फोन बंद होते ही भूल जाती है सब?