iPhone 18 Pro में ये 10 बड़े बदलाव, पुराने मॉडल से कितना एडवांस्ड?

Wait 5 sec.

Apple ने आखिरकार अपने नए Pro iPhone से पर्दा उठा दिया है. कंपनी के Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया गया. इस बार Apple ने सिर्फ डिजाइन या कैमरा पर ही फोकस नहीं किया, बल्कि नए A20 Pro चिप, ज्यादा पावरफुल AI, बेहतर कूलिंग और कैमरा कंट्रोल जैसे कई बड़े बदलाव किए हैं. खास बात यह है कि पहली बार iPhone 18 Pro को Apple के नए CEO John Ternus ने पेश किया.  वहीं, इस बार कंपनी ने रेगुलर iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro में कौन-से 10 बड़े बदलाव हुए और पुराने मॉडल से कितना एडवांस्ड है. iPhone 18 Pro में ये 10 बड़े बदलाव1. नया 2nm A20 Pro चिप - iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका A20 Pro चिप है. यह 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है. इसमें 6-कोर CPU है, जिसमें दो नए Super Cores और चार Efficiency Cores हैं. Apple के मुताबिक Super Cores 20 प्रतिशत तक तेज हैं. 2. 7-कोर GPU और बेहतर AI - A20 Pro में 7-कोर GPU दिया गया है, जिससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. चिप में Neural Engine को भी बड़ा अपग्रेड मिला है. अब इसमें दूसरा Neural Engine भी है और कुल 32 कोर दिए गए हैं. इससे ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को ज्यादा ताकत मिलती है. 3. नया कूलिंग सिस्टम - पावरफुल चिप के साथ Apple ने फोन की थर्मल मैनेजमेंट पर भी काम किया है. iPhone 18 Pro में नया Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा है. इसका मकसद गेमिंग और AI जैसे भारी काम के दौरान फोन को ज्यादा ठंडा रखना है. 4. Dynamic Island - Dynamic Island अब पहले से छोटा है. Apple ने इसे ज्यादा यूजफुल बनाया है और यह एक साथ तीन Live Activities दिखा सकता है यानी फ्लाइट स्टेटस, Maps नेविगेशन और टाइमर जैसी अलग-अलग जानकारी एक साथ देखी जा सकती है. 5. 48MP कैमरा - कैमरा सिस्टम में इस बार बड़ा बदलाव Variable Aperture का है. 48MP Fusion Main Camera में मैकेनिकल Variable Aperture दिया गया है. इससे लेंस में आने वाली रोशनी और Depth of Field पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है. 6. तीन 48MP रियर कैमरे - दोनों Pro मॉडल में Triple Rear Camera Setup मिलता है. इसमें 48MP Main, 48MP Telephoto और 48MP Ultra Wide कैमरा शामिल हैं. Apple का कहना है कि यह उसका सालों में सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड है.7. AI वाला नया Siri - iPhone 18 Pro में iOS 27 के साथ नया Siri AI मिलता है. यह यूजर के Personal Context को समझकर ज्यादा Personal और Conversational तरीके से काम कर सकता है. Apple के अनुसार Siri AI 300,000 से ज्यादा ऐप्स के साथ काम कर सकता है. 8. बैटरी - iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक और iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है. Pro Max को Apple ने अब तक की सबसे बेहतर iPhone Battery Life वाला मॉडल बताया है. 9. नया डिजाइन और रंग - फोन में Color-Matched Aluminum और Back Glass दिया गया है. नए Burgundy और Glacier रंग के साथ Black और Silver ऑप्शन भी मिलते हैं. साथ ही Dynamic Island को भी छोटा किया गया है. 10. AI फोटो की पहचान - Apple ने AI से बनी या बदली गई तस्वीरों को लेकर भी नया फीचर पेश किया है. iPhone 18 Pro से क्लिक की गई तस्वीरों के लिए Apple Reference Image नाम का नया स्टैंडर्ड दिया गया है, जिससे फोटो की ऑथेंटिसिटी को पहचानने में मदद मिलेगी. यह भी पढ़ें - iPhone के साथ Apple ने और क्या फोड़ा बम? पूरी लॉन्च लिस्ट देखेंiPhone 18 Pro और  Pro Max की कीमतभारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है. इन दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं. इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. पुराने मॉडल से कितना एडवांस्ड है?पुराने मॉडल के मुकाबले iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप, बेहतर AI, Variable Aperture कैमरा, छोटा Dynamic Island और ज्यादा बैटरी लाइफ जैसे बड़े अपग्रेड मिले हैं. इसके साथ बेहतर कूलिंग भी दी गई है, जिससे यह परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में ज्यादा एडवांस्ड बनता है. यह भी पढ़ें - Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ