बलरामपुर जिले के ग्राम चेरा में लुधियाना से लाए गए 17 वर्षीय आदिवासी मजदूर युवराज सिंह की संदिग्ध मौत हो गई है। ठेकेदार उसे बेहोशी की हालत में घर छोड़कर फरार हो गए थे। सर्व आदिवासी समाज ने कमिश्नर और आईजी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर एफआईआर और मुआवजे की मांग की है।