रायगढ़ जीआरपी ने ट्रेन से गांजा लेकर पहुंची महाराष्ट्र की एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ओड़िशा के सुंदरगढ़ में दबिश देकर मुख्य सप्लायर प्रकाश अग्रवाल को भी दबोच लिया। आरोपियों के पास से छह किलो से अधिक गांजा, नगदी और मोबाइल जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।