अंबिकापुर से निराश लौटी मां, राजपुर में कुदरत ने बरसाया ऐसा प्यार कि गूंज उठीं तीन किलकारियां

Wait 5 sec.

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में स्वास्थ्य अमले की तत्परता से अति-जोखिम वाली पहाड़ी कोरवा महिला बसंती का सुरक्षित प्रसव कराया गया। अंबिकापुर अस्पताल से बिना इलाज गांव लौटी महिला की सूचना मिलते ही मितानिन व 102 एंबुलेंस टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।