AI के लिए हर बार Cloud का सहारा लेना जरूरी नहीं होगा. आपके घर में मौजूद अलग-अलग कंप्यूटर भी मिलकर AI के काम को संभाल सकते हैं. NVIDIA ने IFA 2026 में अपने नए Personal AI Router यानी PAIR का ऐलान किया है. खास बात यह है कि PAIR कोई Hardware Router नहीं, बल्कि एक Free और Open-Source Software है, जो घर के PCs को आपस में जोड़कर लोकल AI इंटरफेरेंस टास्क को पूरा करने में मदद करता है. यह Ollama और LM Studio जैसे टूल्स के साथ काम करता है. तो आइए जानते हैं कि NVIDIA PAIR कैसे काम करेगा. NVIDIA PAIR कैसे करेगा काम?PAIR Local Network पर मौजूद कम्पेटेबल कंप्यूटर को अपने आप ढूंढता है और उन्हें AI वर्कलोड के लिए कनेक्ट करता है. इसकी खासियत यह है कि यह उन कंप्यूटर की प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करता है, जब किसी PC पर गेमिंग या दूसरा काम चल रहा है, तो PAIR दूसरे अवेलेबल सिस्टम पर AI का काम भेज सकता है.Agentic AI में बड़े कामों को कई छोटे टास्क में बांटा जा सकता है. PAIR इन अलग-अलग टास्क को नेटवर्क पर मौजूद कंप्यूटर में डिस्ट्रिब्यूट कर सकता है, जिससे एक ही GPU पर सारा प्रोसेसिंग लोड नहीं पड़ता. NVIDIA के मुताबिक, डिवाइस नेटवर्क में जुड़ते या हटते रहें, PAIR उसके हिसाब से भी अडेप्ट कर सकता है.किन कंप्यूटर पर चलेगा PAIR?PAIR मुख्य रूप से NVIDIA GeForce RTX GPUs वाले सिस्टम के साथ काम करता है. इसमें RTX 20 Series और उसके बाद के GPUs, RTX Pro GPUs और DGX Spark Systems शामिल हैं. इसके अलावा Apple M4 या उससे नए चिप वाले सिस्टम भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. NVIDIA के मुताबिक, PAIR Beta Windows, Linux और macOS के लिए उपलब्ध है. इसे ग्राफिकल और टर्मिनल दोनों इंटरफेस के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है.क्या PAIR सुरक्षित है?NVIDIA ने PAIR में Devices को कनेक्ट करने के लिए 6 डिजिट पैरिंग कोड का इस्तेमाल किया है. इसके बाद कंप्यूटर के बीच कम्युनिकेशन को mTLS यानी Mutual Transport Layer Security के जरिए सिक्योर किया जाता है. इससे दोनों सिस्टम के बीच Encrypted Communication Channel तैयार होता है.यह भी पढ़ें - YouTube Videos कैसे डाउनलोड करें? जानें कौन-सा तरीका है पूरी तरह Legal Local AI को मिलेगा नया BoostNVIDIA के मुताबिक, PAIR घर के Idle PCs की अनयूज्ड कंप्यूटर पावर को एक साथ जोड़कर लोकल AI टास्क को तेज करने में मदद करेगा. इसके साथ llama.cpp और vLLM के नए ऑप्टिमाइजेशन भी पेश किए गए हैं, जिससे लोकल AI इंफेरेंस की परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है. वहीं Hermes Agent, OpenClaw और Perplexity Portable Computer के लिए लोकल सेटअप को आसान बनाया गया है.अक्टूबर में आएंगे RTX Spark PCsNVIDIA के नए RTX Spark Windows PCs अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे. कंपनी इन्हें AI Agents और Local AI Workloads के लिए तैयार कर रही है, जिससे यूजर्स को AI को अपने ही System पर चलाने के लिए नए ऑप्शन मिलेंगे.यह भी पढ़ें - Meta Muse करेगा Email से Payment तक का काम, कैसे चलेगा AI Agent?