भाद्रपद अमावस्या 2026 की सही तिथि को लेकर संशय दूर हो गया है। 10 सितंबर को पिठोरी अमावस्या का व्रत रखा जा रहा है। जबकि 11 सितंबर को स्नान-दान और पितृ तर्पण से जुड़ी भाद्रपद अमावस्या मनाई जाएगी। इस अमावस्या पर किसी भी प्रकार का सूर्य ग्रहण नहीं है, जिससे सभी धार्मिक कर्मकांड निर्विघ्न संपन्न किए जा सकेंगे।