अजय देवगन फिल्म 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा. फैंस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. अजय देवगन को विजय सलगांकर के रोल में फिर से देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. 'दृश्यम 3' का डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शनपिंकविला के मुताबिक, फिल्म 60 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. वहीं कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 45 से 50 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और नेशनल हॉलिडे का फिल्म को भरपूर फायदा मिलने की उम्मीदें हैं. फिल्म अगर 45 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करती है तो ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी. इसी के साथ फिल्म अजय की 'सिंघम अगेन' को भी पछाड़ देगी. इस फिल्म ने 43.7 करोड़ का बिजनेस किया था.ये भी पढ़ें- पहले दिन कितना कमाएगी 'हैवान'? डबल डिजिट में नहीं होगा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन View this post on Instagram A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबु, रजत कपूर, कमलेश सावंत, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पहले अक्षय खन्ना नजर आने वाले थे. हालांकि, उन्होंने बीच में ही फिल्म को छोड़ दिया. क्रिएटिव डिफरेंसेज और किरदार के लुक में बदलाव के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी. अक्षय की एग्जिट के बाद जयदीप ने एंट्री ली.फिल्म को लेकर बहुत चर्चा है. इससे पहले फिल्म के दो पार्ट रिलीज हुए और दोनों पार्ट्स को बहुत सराहा गया. फिल्म का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था. फिल्म की कहानी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. फिल्म का दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था. ये भी पढ़ें- रोहित चंदेल को मिली बड़ी राहत, POCSO केस में मिली जमानत