Global Burden of Disease (GBD) Study 2023 की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में करीब 44.4 करोड़ लोग पैसिव स्मोकिंग के संपर्क में हैं और 2023 में इससे 3.25 लाख से अधिक लोगों की जान गई। इसके लिए यह जानना जरूरी है कि सिगरेट न पीने के बावजूद सेकंड-हैंड स्मोक बच्चों, महिलाओं और गैर-धूम्रपान करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।