पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने विवाद के बाद अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ससुर की इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी और दादी सास पर भी चाकू से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गईं।