दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 06 सितंबर 2026 को एक PG की इमारत गिरने से अब तक 07 लोगों की मौत हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर इस हादसे की अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रहीं हैं.दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की वह इमारत दिख रही है, जो बीते दिनों ढह गई थी.इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया और इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें इस वायरल वीडियो को सत्य निकेतन की घटना का बताया गया हो.वायरल वीडियो में आ रही बैकग्राउंड की आवाजों और और इसके कुछ दृश्यों से हमें इस वीडियो के AI से बने होने का शक हुआ. हमने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए इसे AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, जहां इस वीडियो के AI से बने होने की 70 प्रतिशत सम्भावना जताई गई. इस वीडियो के HIVE पर AI से बने होने की संभावना जताई गई. इसके सिवा हमने इस वीडियो को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले एक अन्य टूल Deepfake-O-Meter पर चेक किया जहां अलग-अलग डिटेक्टर्स ने इस वीडियो के AI से बने होने की प्रबल संभावना जताई.इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई गई है. The Quint ने घटनास्थल पर जाकर इस इलाके का मुआयना किया था. हमने इस घटना को कवर करने वाले The Quint के रिपोर्टर सिद्दार्थ सराठे से बात की जिन्होंने हमें बताया कि "वायरल वीडियो में नजर आ रही बिल्डिंग असल घटनास्थल से मेल नहीं खाती है." View this post on Instagram A post shared by The Quint (@thequint)मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई थी. बचाव दल दूसरे दिन भी तलाशी अभियान में जुटे रहे. मलबे से अब तक बारह लोगों को बाहर निकाला गया है. दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से इमारत के मालिक हरिराम को गिरफ्तार किया है. निष्कर्ष: AI से बने वीडियो को दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की बिल्डिंग ढहने का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)AIUDF नेता के मारपीट करने का पुराना वीडियो BJP नेता का बताकर वायरल