छत्री चौक के समीप स्थित खड़े हनुमान मंदिर को पुनर्स्थापित करने का मामला दस दिन बाद भी अनिर्णय की स्थिति में है। शासन अब तक यह तय नहीं कर पाया है कि खड़े हनुमान को वर्तमान स्थान से हटाकर नए स्थान पर विराजित किया जाए या जनभावना को देखते हुए उन्हें यहीं रहने दिया जाए।