एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर

Wait 5 sec.

जेमिमा रॉड्रिग्स चोट के कारण एशियन गेम्स के स्क्वॉड से बाहर हो गई हैं. वह द हंड्रेड लीग में सदर्न ब्रेव के लिए खेलीं थी, जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं. उन्हें चोट के कारण एशिया कप के स्क्वॉड से भी बाहर होना पड़ा था, जिस टूर्नामेंट में गुरुवार को भारत का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश के साथ है.एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच 18 सितंबर को जापान के साथ है. ये क्वार्टर-फाइनल है, जिसे जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. जापान के खिलाफ होने वाले इस मैच में भारत फेवरेट है. जेमिमा रॉड्रिग्स की जगह ऐसी खिलाड़ी को शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.प्रतिका रावल एशियन गेम्स स्क्वॉड में शामिलएशियन गेम्स से बाहर हुई जेमिमा रॉड्रिग्स की जगह प्रतिका रावल को शामिल किया गया है, जिन्होंने एशिया कप के जारी संस्करण में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. हालांकि प्रतिका अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई हैं. थाईलैंड के खिलाफ 22 रन बनाने वाली प्रतिका ने हांगकांग के खिलाफ 10 रन बनाए थे, पाकिस्तान के खिलाफ तो वह 4 रन बनाकर आउट हो गई थी.यह भी पढ़ें- हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेटप्रतिका रावल एशिया कप में नंबर-3 पर खेल रही हैं. ये काफी महत्वपूर्ण पोजीशन है, जिसमें उन्हें अभी खुद को साबित करना बाकी है. गुरुवार को भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जिसमें उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.महिला एशियन गेम्स की शुरुआत क्वार्टर-फाइनल से होगी. पहले क्वार्टर-फाइनल में पाकिस्तान और थाईलैंड, दूसरे में बांग्लादेश और चीन, तीसरे में मलेशिया और श्रीलंका और चौथे में भारत और जापान आमने-सामने होगी. महिला एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉडहरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), कमलिनी (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा.यह भी पढ़ें- एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढ़ेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक