जांजगीर-चांपा के चांपा थाने में आबकारी मामले में पकड़े गए मेहंदीपारा निवासी शिव सहिस की पुलिस कस्टडी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से भड़के परिजनों ने थाने का घेराव कर मुआवजा और नौकरी की मांग की।