एरोड्रम पुलिस ने म्यूल अकाउंट सप्लाई करने वाले संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में एक बैंक खाते से महज एक महीने में करीब 3.42 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आया है।