संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार बनेंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश, जारी हुई अधिसूचना

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। तीनों न्यायिक अधिकारी वर्तमान में विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।