गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केशवी की पुलिस चौकी पर गुरुवार को निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की गैरमौजूदगी को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। सिंघार ने केशवी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी रमेश डामोर सहित एक भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिला।