Apple के नए iPhone को लेकर लॉन्च से पहले चर्चाएं तेज हैं. इस बार कंपनी के Pro मॉडल के रंगों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से कुछ घंटे पहले एक छोटा वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. इसमें कथित तौर पर दोनों फोन के रिटेल डेमो यूनिट दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में iPhone 18 Pro Max बरगंडी शेड में नजर आ रहा है, जबकि iPhone 18 Pro को हल्के नीले रंग में देखा गया है. इसके सामने आने के बाद Apple के नए Pro मॉडल के कलर को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. iPhone 18 Pro Max में दिखा Dark Cherry कलरकरीब 14 सेकंड का यह वीडियो दक्षिण कोरियाई ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Naver पर सामने आया है. इसे टिप्स्टर yeux1122 ने शेयर किया है. वीडियो में कथित iPhone 18 Pro Max बरगंडी रंग में दिखाई देता है. इस शेड को पहले सामने आई रिपोर्ट्स में Dark Cherry बताया गया है. वीडियो में खास बात यह है कि कथित iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone 17 Pro Max का डार्क ब्लू मॉडल भी दिखाई देता है. iPhone 18 Pro में दिखा Sky Blue शेडवीडियो में iPhone 18 Pro हल्के नीले रंग में नजर आ रहा है. इस कलर को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि यह रंग काफी हल्का हो सकता है और कुछ लाइटिंग कंडीशन में सिल्वर जैसा भी दिखाई दे सकता है. hands on video of iPhone 18 Pro and Pro Max demo units in Dark Cherry and Blue repectively#Apple #iPhone18 #iPhone18ProMax pic.twitter.com/nr008cEsFo— Piyush Bhasarkar (@TechKard) September 7, 2026यह भी पढ़ें - पुराना फोन फेंकने की गलती न करें! Google Store पर मिलेगी तगड़ी कीमतPro मॉडल में मिल सकते हैं तीन कलरiPhone 18 Pro सीरीज के कलर को लेकर पहले सामने आए लीक्स में Dark Cherry और Sky Blue के अलावा तीसरे कलर का भी जिक्र किया गया है. एक लीक में कथित iPhone 18 Pro के सिम ट्रे दिखाई दिए थे, जिनसे Silver, Dark Cherry Red और Sky Blue कलर की ओर इशारा मिला था, हालांकि बाद की जानकारी में Silver की जगह Black कलर मिलने की बात कही गई है. Apple ने अभी तक इन कलर ऑप्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. क्या सच में हैं ये रिटेल डेमो यूनिट?इस वीडियो को पूरी तरह आधिकारिक नहीं माना जा सकता है. वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि ये डिवाइस कहां से आए हैं, हालांकि Apple के 9 सितंबर के इवेंट से पहले रिटेलर्स को डेमो यूनिट मिलने की उम्मीद को देखते हुए इनके असली होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. यह भी पढ़ें - Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान