प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्रता की कटआफ तिथि 31 अगस्त 2015 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दी है। इस फैसले से पिछले नौ वर्षों से नगरीय क्षेत्रों में रह रहे गरीब परिवारों को पक्का मकान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने सभी निकायों को 15 दिनों के भीतर नए हितग्राहियों का चयन कर आवास आबंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।