बस्तर- रायपुर रेल सेवा: रावघाट- जगदलपुर रेललाइन का स्थल निरीक्षण, अक्टूबर में भूमिपूजन की तैयारियां शुरू

Wait 5 sec.

बस्तर को रायपुर से जोड़ने वाली रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पास स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। अगले महीने प्रस्तावित भूमिपूजन से पहले रेलवे और निर्माण एजेंसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 140 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को 2030-2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है।