विनोद साहनी मर्डर केस में यूपी की सियासत गरमा गई है। मंत्री संजय निषाद लखनऊ में विपक्षी नेताओं के साथ धरना देने के बाद शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा में धरने पर बैठ गए। पूरा मामला निषाद वोटबैंक से जोड़कर देखा जा रहा है।