पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान को दुनियाभर से सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि इमरान के लिए उनके देश पाकिस्तान से बहुत कम आवाज उठ रही है. लेकिन धीरे-धीरे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं. उनके साथ खेलने वाले पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने खुलकर उनका सपोर्ट किया. वसीम ने इमरान की हालत को लकेर बात की.बता दें कि 73 साल के इमरान भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें जेल में रखने और उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है. हाल ही में 21 पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान की सेहत और उन्हें सही मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को पत्र लिखा था.क्या बोले वसीम अकरम?Athletic से बात करते हुए वसीम ने कहा, "इमरान खान मेरे मेंटर थे. वह मेरे दोस्त हैं, मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं. मैंने तीन साल से उनसे बात नहीं की है. राजनीतिक नजरिए से उनके साथ जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. अदालत तो अदालत है, लेकिन जहां तक उनकी सेहत का सवाल है, उस पर कोई समझौता नहीं हो सकता."अकरम ने इमरान बेटों कासिम और सुलेमान के उस इंटरव्यू पर भी बात की, जो इंग्लैंड टेस्ट के दौरान चलाया गया था. पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी की तरफ से इंटरव्यू को ऑन एयर करने के लिए मना किया गया था. इस इंटरव्यू पर वसीम अकरम ने कहा, "इसके बाद यहां (पाकिस्तान में) थोड़ा हंगामा हुआ. फिर मैंने पढ़ा कि पाकिस्तानी सरकार की तरफ से इमरान के दौरों, फोन कॉल्स की पूरी जानकारी और आंकड़े जारी किए. लेकिन आप जानते ही हैं कि इस पर यकीन करना मुश्किल है और यह समझना भी मुश्किल है कि अभी किस बात पर भरोसा किया जाए."मुझे क्या करना है, कोई नहीं बताएगाअकरम ने कहा, "ठीक है. जब तक मैं ज्यादा पॉलिटिक्स या कानूनी मामलों में नहीं पड़ता, मैं अपनी बात खुलकर कह सकता हूं. कोई मुझे यह नहीं बताएगा कि मुझे क्या करना है. मैं अभी आपसे बात कर रहा हूं, अपने मन की बात कह रहा हूं और यही मेरे मन में है. मैं पॉलिटिक्स में नहीं पड़ना चाहता, मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं." यह भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री