सीतामऊ क्षेत्र में शुक्रवार रात में अपने घर जा रहे एक अधेड़ निर्माणाधीन पुलिया से नीचे जा गिरे। दुर्घटना में नीचे पड़ा लगभग साढ़े तीन फीट लंबा सरिया उनकी आंखों के पास से घुसा और कान के यहां निकल गया। गंभीर घायल को पहले सीतामऊ व बाद में जिला चिकित्साेलय लाया गया।