iPhone Duo सबसे सस्ता कहां? जानें US और Dubai में भारत से कितना फर्क

Wait 5 sec.

Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे iPhone Duo नाम दिया है और इसके साथ Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखा है. फोन की शुरुआती कीमत ने भारत में काफी चर्चा पैदा कर दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि iPhone Duo को भारत, अमेरिका, दुबई और हांगकांग में से कहां खरीदना सबसे सस्ता पड़ेगा? आइए जानते हैं पूरा जोड-गणित.अमेरिका में सबसे कम कीमतआपको बता दें कि अमेरिका में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर है जो भारतीय रूपये में करीब 1.90 लाख रुपये होती है. हालांकि अमेरिका में Apple की बताई कीमत में लोकल सेल्स टैक्स शामिल नहीं होता है इसलिए खरीदारी के समय फाइनल पेमेंट राज्य के हिसाब से कुछ बढ़ सकती है. फिर भी भारतीय शुरुआती कीमत के मुकाबले में अमेरिका में यही मॉडल काफी सस्ता दिखाई देता है.दुबई में भी मिल सकता है बड़ा फायदावहीं, दुबई यानी UAE की बात करें तो iPhone Duo के 256GB मॉडल की कीमत 8,499 UAE दिरहम बताई गई है. भारतीय रुपये में ये करीब 2.2 लाख रुपये होती है. यानी यहां भी फोन भारत की कीमत से काफी कम पड़ता है.दुबई से iPhone खरीदने का एक फायदा ये भी है कि भारत के मुकाबले कई Apple डिवाइस वहां कम कीमत पर मिलते हैं. हालांकि विदेश से फोन लाने पर टैक्स और कस्टम नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है.यह भी पढ़ें: iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 में कौन ज्यादा पावरफुल? कंपैरिजन से समझेंहांगकांग में कैसी है कीमत?हांगकांग में 256GB iPhone Duo की कीमत 17,499 हांगकांग डॉलर बताई गई है जो भारतीय रुपये में करीब 2.12 लाख रुपये होती है. इस लिहाज से हांगकांग भी भारत के मुकाबले में ये फोन काफी सस्ते में बेच रहा है.भारत में कितनी है iPhone Duo की कीमतजानकारी के मुताबिक, भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. ये कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है. वहीं, इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900, 1TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 और टॉप वेरिएंट 2TB की कीमत 4,49,900 रुपये रखी है. इसका मतलब साफ है कि भारतीय यूजर्स के लिए Apple का पहला फोल्डेबल फोन प्रीमियम स्मार्टफोन से कहीं आगे निकलकर लग्जरी सेगमेंट में पहुंच गया है.तो सबसे सस्ता iPhone Duo कहां?इस हिसाब से देखा जाए तो अमेरिका में iPhone Duo को सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके बाद हांगकांग और दुबई जैसे बाजार आते हैं जबकि भारत में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है. भारत और अमेरिका के बीच शुरुआती कीमत का अंतर करीब 1 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.हालांकि, आपको बता दें कि विदेश से फोन खरीदते समय केवल कीमत देखना काफी नहीं होता है. लोकल टैक्स, कस्टम ड्यूटी, वारंटी, नेटवर्क बैंड और SIM सपोर्ट जैसी चीजों को भी ध्यान में रखना चाहिए.यह भी पढ़ें:स्मार्टवॉच की हरी लाइट का राज खुला! जानें हर वक्त जलती क्यों रहती है?