भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि से मां महामाया की पवित्र भूमि में आया हूं, ये आत्मीय जुड़ाव की कड़ी: मुख्य न्यायाधीश महापात्र

Wait 5 sec.

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। रायपुर के छत्तीसगढ़ मंडपम् में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पक्षकारों का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और सामूहिक सहयोग से न्याय व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।