चालक गार्ड बदलने दो बार रुकी मालगाड़ी, जीएम ने उसलापुर रेलवे स्टेशन के सीएसएम व क्रू कंट्रोलर को किया सस्पेंड

Wait 5 sec.

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के सामने लांगहाल ट्रेन को स्टाफ बदलने के लिए दो बार रोकना भारी पड़ गया। परिचालन में देरी और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जीएम ने मुख्य स्टेशन मास्टर और क्रू कंट्रोलर को तत्काल निलंबित कर दिया है।