जशपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एनकॉर्ड की बैठक में प्रशासन ने सख्त रणनीति तैयार की है। अब पुलिस तस्करों के मास्टरमाइंड तक पहुंचेगी, जब्त वाहनों को राजसात किया जाएगा और डिजिटल माध्यमों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।