बीच सड़क मंच लगाकर केक काटना पड़ा भारी, ट्रैफिक जाम करने के मामले में गौरेला पुलिस ने दर्ज किया केस

Wait 5 sec.

गौरेला में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे के जन्मदिन पर बीच सड़क मंच लगाकर केक काटने और ट्रैफिक जाम करने के मामले में पुलिस ने फेसबुक लाइव वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश और वीडियो की जांच कर रही है।