छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष अदालत में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघरिया के खिलाफ 37 सौ पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप है कि पैसे लेकर पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन किया गया था।