महासमुंद जिले के सिरपुर स्कूल के एक लिपिक ने खुद को व्याख्याता बताकर आठ महीने तक तेरह लाख रुपये का अतिरिक्त वेतन निकाल लिया। कोष एवं लेखा विभाग की जांच में खुलासा होने पर लिपिक सहित प्राचार्य और जिला शिक्षा कार्यालय के एक अन्य लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।