बिलासपुर में नंबर प्लेट छिपाकर और उससे छेड़छाड़ कर वाहन चलाने वाले 724 चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.24 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।