जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के महिला संगठन ने रायपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाने की मांग की है। इसके साथ ही आगामी कुंवार नवरात्र के दौरान प्रमुख शक्तिपीठों जैसे डोंगरगढ़ और रतनपुर के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें संचालित करने का आग्रह भी किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिल सके।