अनियमित पीरियड्स के साथ मुंहासे और बाल झड़ रहे? हो सकता है PCOS

Wait 5 sec.

पीरियड्स का समय बदलना कई महिलाओं के साथ कभी-कभी होता है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है और इसके साथ मुंहासे, ऑयली स्किन या सिर के बाल झड़ने जैसी दिक्कत भी दिखाई दे रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये लक्षण पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी PCOS से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, केवल इन लक्षणों के आधार पर PCOS की पुष्टि नहीं की जाती. डॉक्टर जरूरत के अनुसार हार्मोन टेस्ट और अन्य जांच की सलाह दे सकते हैं.पीरियड्स का अनियमित होना हो सकता है संकेतPCOS में पीरियड्स के बीच का अंतर बढ़ सकता है या पीरियड्स लंबे समय तक नहीं आते. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस स्थिति में ओव्यूलेशन यानी अंडे का रिलीज होना नियमित नहीं रहता. हालांकि, अनियमित पीरियड्स की वजह सिर्फ PCOS नहीं होती. तनाव, वजन में तेजी से बदलाव, ज्यादा एक्सरसाइज, गर्भ धारण में दिक्कत और थायरॉइड जैसी समस्याएं भी इसकी वजह बन सकती हैं. इसलिए लगातार अनियमित पीरियड्स होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. PCOS में शरीर के हार्मोन में बदलाव के कारण ऑयली स्किन और मुंहासों की समस्या दिखाई दे सकती है. कुछ महिलाओं में सिर के बाल पतले होने या ज्यादा झड़ने की समस्या भी देखी जाती है. इसके अलावा चेहरे या शरीर पर सामान्य से ज्यादा बाल आना भी PCOS से जुड़ा लक्षण हो सकता है. लेकिन मुंहासे या बाल झड़ने की कई दूसरी वजहें भी होती हैं, इसलिए इन लक्षणों को देखकर खुद से PCOS मान लेना सही नहीं है.यह भी पढ़ें : वीकेंड पर सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं, जाने शरीर पर क्या पड़ता है फर्क? PCOS की जांच कैसे होती है?PCOS की जांच डॉक्टर लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर करते हैं. जरूरत पड़ने पर हार्मोन से जुड़े ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच की जाती है. आम तौर पर PCOS का पता लगाने के लिए अनियमित पीरियड्स, शरीर में एंड्रोजन हार्मोन बढ़ने के संकेत और ओवरी में पॉलीसिस्टिक बदलाव जैसे अलग-अलग संकेतों को देखा जाता है. इनमें से कुछ मानदंड पूरे होने और दूसरी वजहों को बाहर करने के बाद डॉक्टर निदान करते हैं. अगर पीरियड्स लगातार अनियमित हैं या साथ में मुंहासे और बाल झड़ने की समस्या बढ़ रही है तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहता है.वजन भी हो सकता है  संकेतPCOS में कुछ महिलाओं का वजन बढ़ सकता है, खासकर पेट के आसपास चर्बी बढ़ने की समस्या देखी जाती है. शरीर में इंसुलिन के काम करने के तरीके में बदलाव भी PCOS से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, हर महिला में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते और वजन बढ़ना जरूरी नहीं है. अगर पीरियड्स में बदलाव के साथ वजन, मुंहासे या बालों से जुड़ी समस्या लगातार बनी हुई है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.यह भी पढ़ें : Dengue Vaccine: 2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?