बारिश और गर्मी के मौसम में सांप अक्सर सुरक्षित और ठंडी जगह की तलाश में निकलते हैं. ऐसे में कई बार उनके घरों में घुसने की खबरें सामने आती हैं. घर में सांप के आने का सबसे आम रास्ता बाथरूम और टॉयलेट की ड्रेनेज लाइन भी होती है. हालांकि, हर घर में सांप का कमोड के रास्ते अंदर आ जाना सामान्य नहीं है. लेकिन सही प्लंबिंग और कुछ सावधानियां इस खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं.टॉयलेट के रास्ते घर में पहुंच सकता है सांपसांप संकरी और अंधेरी जगहों से गुजर सकते हैं. यदि घर की सीवर या ड्रेनेज पाइपलाइन खुली नाली, टूटे पाइप या किसी अन्य खुले रास्ते से जुड़ी हो, तो छोटे जीव-जंतुओं के साथ सांप भी उसमें प्रवेश कर सकते है. कुछ स्थितीयों में वह पाइपलाइन के जरिए टॉयलेट तक भी पहुंच जाते हैं.ड्रेनेज और पाइपलाइन की करें जांचटॉयलेट के रास्ते सांप आने आने की समस्या से बचने के लिए सबसे जरूरी कदम घर की ड्रेनेज व्यवस्था को ठीक रखना है. यदि आपके टॉयलेट से जुड़ी पाइपलाइन में किसी तरह का टूट-फूट, लीकेज या खुला कनेक्शन है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं. यह भी देखें कि घर के बाहर खुले पाइप या नालियों के रास्ते भी किसी जीव के अंदर आने की संभावना तो नहीं है.कमोड की फिटिंग भी करें चेकटॉयलेट कमोड की फिटिंग ढीली या खराब होने पर उसके आसपास गैप बन सकता है. ऐसे गैप को उचित तरीके से सील करवाना चाहिए. दीवार या फर्श के पास पाइप के आसपास दिखाई देने वाले छेद भी बंद करवाना चाहिए.इसे भी पढ़ें- Window Glass Noise: खिड़की से आने वाली आवाज से हैं परेशान? 1 मिनट में ऐसे करें शांतबाथरूम की नाली को खुला न छोड़ेंजहां संभव हो, वहां उचित ड्रेन कवर या ट्रैप वाली व्यवस्था रखें. ड्रेन कवर ऐसा होना चाहिए जिससे पानी आसानी से निकल सके, लेकिन बड़े जीव-जंतुओं के प्रवेश की संभावना कम हो. वहीं बाथरूम और टॉयलेट की नालियों की समय-समय पर सफाई करते रहें. गंदगी और पानी जमा रहने से कीड़े-मकौड़े बढ़ जाते हैं, जो सांपों को के लिए खाना बन जाते हैं. सिर्फ टॉयलेट की सुरक्षा काफी नहीं है. घर के आसपास कूड़ा, लकड़ी के ढेर, घनी झाड़ियां और लंबे समय से पड़ा सामान सांपों को छिपने की जगह देता है. ऐसे स्थानों को साफ रखना बेहतर होता है.सांप दिखने पर क्या करें?अगर टॉयलेट या बाथरूम में सांप दिखाई दे, तो घबराने की बजाय दरवाजा बंद कर दें. वहीं दरवाजे के नीचे वाली जगह को किसी कपड़े से बंद कर दें. उसे खुद से मारने या पकड़ने की कोशिश न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें और स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं.इसे भी पढ़ें- How To Flip A Mattress: गद्दे की लाइफ कैसे बढ़ाएं? पलटने से पहले जान लें 1 जरूरी नियम