भोपाल के बरखेड़ा में इस बार शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अनोखा अनुभव मिलेगा। दुर्गा उत्सव समिति द्वारा लगभग 35 लाख रुपए की लागत से 65 हजार वर्गफीट क्षेत्र में भव्य झांकी का निर्माण कराया जा रहा है।