एशियन गेम्स में भारत ने अबतक जीते 19 मेडल, जानें किस खेल में किसने दिलाया पदक

Wait 5 sec.

जापान के आइची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स खेले जारी हैं. इस बार के एशियाई खेलों में अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत ने कुल 19 मेडल जीते हैं, जिसमें 2 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. हालांकि, भारत के मेडल्स की संख्या में इजाफा जल्द हो जाएगा. कई खेलों में भारतीय एथलीट्स ने मेडल कंफर्म कर लिए हैं. पुरुष और महिला कबड्डी में भारत के हिस्से गोल्ड मेडल आ सकते हैं. दोनों में ही भारत डिफेंडिंग चैंपियन है. शूटिंग में भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया. इस इवेंट में भारत के हिस्से 10 मेडल आए, जिसमें एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं. हालांकि, मनु भाकर इस बार मेडल जीतने से चूक गईं. मनु भाकर से देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. पिछले एशियन गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 106 मेडल जीते थे. उम्मीद है कि इस बार मेडल्स की संख्या पिछली बार से भी ज्यादा होगी.अब तक इन खिलाड़ियों ने जीते मेडलभारतीय महिला क्रिकेट टीम- गोल्ड सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत- शूटिंग- गोल्ड एलावेनिल वलारिवन शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल सिल्वरएलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदशूटिंगमहिला 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वररुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वरहिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल सिल्वरमीराबाई चानू वेट लिफ्टिंग महिला 49 किग्रास सिल्वरनाओरेम रोशिबिना देवीवुशु महिला 60 किग्रा सांडा सिल्वररुद्राक्ष पाटिल शूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्जपरिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहानशूटिंगस्कीट / शॉटगन टीम ब्रॉन्जअनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंगपुरुष स्कीट टीम ब्रॉन्जजय मीणा सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स ब्रॉन्जभारतीय बैडमिंटन पुरुष टीमबैडमिंटनपुरुष टीम स्पर्धा ब्रॉन्जसतनाम सिंह और सलमान खान रोइंग पुरुष डबल्स स्कल ब्रॉन्जसीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60किग्रा सांडासुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन -60किग्राकमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल गोल्डऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार शूटिंग मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वरयह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया