बॉक्स ऑफिस पर चला 'एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर का जादू, एडवांस बुकिंग में बिकीं 85 हजार टिकटें

Wait 5 sec.

मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट आई है. इस बार फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर' के नाम से रिलीज हुई है. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पीवीआर इनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी बड़ी नेशनल चेन में फिल्म की करीब 85 हजार टिकटें पहले ही बिक गई थीं. माना जा रहा था कि शाम तक ये आंकड़ा 90 हजार टिकटों के करीब पहुंच सकता है.1 लाख टिकटों का आंकड़ा छूने की थी उम्मीद'एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर' की एडवांस बुकिंग के आखिरी दिन कई जगहों पर फिल्म के एक्स्ट्रा शोज जोड़े गए. इसके बाद टिकटों की बिक्री में भी तेजी आई. फिल्म की 1 लाख टिकटें बिकने की उम्मीद थी, लेकिन सीमित स्क्रीन्स और शोज की वजह से ये आंकड़ा पूरा नहीं हो सका. यही वजह है कि पहले दिन फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये तक पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है. ट्रेड अनुमान के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 5.5 करोड़ रुपये ग्रॉस और लगभग 4.5 करोड़ रुपये नेट रही. मौजूदा बुकिंग ट्रेंड को देखते हुए 'एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर' के पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये नेट कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, ये सिर्फ ट्रेड के अनुमान हैं. फिल्म की असली बॉक्स ऑफिस कमाई रिलीज के बाद ही सामने आएगी.ये भी पढ़ें:- 'हुंकार' की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट, फातिमा-अनीत पड्डा ने बिखेरा जलवावीकेंड पर बढ़ सकती है कमाईफिल्म की ओपनिंग वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. अगर शनिवार और रविवार को सिनेमाघरों में फिल्म के शोज बढ़ाए जाते हैं, तो टिकट बिक्री में और तेजी आ सकती है. 2019 में रचा था इतिहासबता दें कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' पहली बार साल 2019 में रिलीज हुई थी. उस समय ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी थी. बाद में 'अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर' और हाल में 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने इसे पीछे छोड़ दिया. मौजूदा एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड अनुमानों में ये भी कहा जा रहा है कि 'एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर' दोबारा रिलीज के बाद भारत में 'अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर' के कलेक्शन को पार कर सकती है. हालांकि 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है. 4 मिनट लंबी है 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर'खास बात ये है कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कुछ नया फुटेज भी देखने को मिल रहा है. साल 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रनटाइम 3 घंटे 1 मिनट था. वहीं, इसके नए वर्जन 'एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर' का रनटाइम 3 घंटे 5 मिनट यानी 185 मिनट बताया जा रहा है. इसका मतलब है कि फिल्म में करीब 4 मिनट का नया और एक्सक्लूसिव फुटेज जोड़ा गया है. ये भी पढ़ें:- आलिया भट्ट ने 'डोंट बी शाय' की स्क्रीनिंग में लूटी महफिल, रणबीर कपूर समेत पूरी फैमिली ने किया सपोर्ट