सड़क हादसे में मृत राकेश की पत्नी और बच्चों को मिला 40.93 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने कोरबा के बालकोनगर निवासी 32 वर्षीय लिशा कंवर और उनके चार आश्रितों को बड़ी राहत दी है। सड़क हादसे में पति राकेश कुमार पैकरा की मृत्यु के मामले में, हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा तय किए गए 85.04 लाख रुपये के मुआवजे को बढ़ाकर 1,25,97,940 रुपये कर दिया है।