आसपास के 15 गांवों में की सर्चिंग, पीली टी-शर्ट से खुला राज, धार में डोल ग्यारस के जुलूस में चाकू मारकर की थी युवक की हत्या

Wait 5 sec.

ग्राम देवरा में डोल ग्यारस जुलूस के दौरान नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में एक अन्य युवक भी चाकू लगने से घायल हुआ था।पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। उसकी निशानदेही एवं पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपितों को भी हिरासत में लिया है।