रायपुर से बलौदाबाजार जा रही बस कोल्हान नाले मेंफंसी, 70 यात्रियों को बचाया

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस शनिवार रात सारागांव के समीप तेज बहाव से कोल्हान नाले में फंस गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालकर नाले में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।