मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित 'पातालकोट' अपनी अद्भुत भौगोलिक बनावट के लिए जाना जाता है। लगभग 79 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली यह गहरी घाटी 12 गांवों और कई छोटी बस्तियों को समेटे हुए है, जबां 'भरिया' (PVTG) और 'गोंड' जनजातीय समुदाय निवास करते हैं।