रतलाम में हायर सेकंडरी स्कूल ने खोले बेटियों की उड़ान के रास्ते, 500 से अधिक विद्यार्थी, इस साल 11 को लैपटॉप और दो को स्कूटी

Wait 5 sec.

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर लगभग छह हजार आबादी वाले सिमलावदा गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल शुरू होने के बाद शिक्षा की तस्वीर बदल गई है। वर्ष 2015 से पहले गांव में केवल हाईस्कूल तक पढ़ाई होती थी। दसवीं के बाद अधिकांश विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ देते थे।