यूपी में बारिश से जगह-जगह जलभराव पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कस है। उन्होंने कहा कि लखनऊ हो या स्मार्ट सिटी गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जैसे बड़े अन्य शहर सब जगह हाल-बेहाल है। गंदगी से बीमारी फैलने का डर भी है। विशेष रूप से नदी के किनारे बसे व नदीय अर्थव्यवस्था पर आधारित लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।